संचार क्रांति के तहत बांटे जा रहे मोबाइल में निजी दुकान का स्टीकर देख भड़की रूपकुमारी
पिथौरा में संचार क्रांति के तहत बांटे जा रहे मोबाइल में निजी दुकान के स्टीकर मिलने का मामला सामने आया है. यह स्टीकर में पिथौरा में स्थित एक निजी मोबाईल का है. बताया जा रहा है कि मोबाइल वितरण के समय यह स्टीकर वहां उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा देखा गया और इसकी शिकायत उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रूपकुमारी चौधरी की जिसे देखकर वह नाराज हो गई. और वहां उपस्थित तहसीलदार और सीएमओ नरेंद्र बंजारे पर बरस पड़ी.
जहाँ उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बांटें जा रहे मोबाइल में किसी निजी दुकान का प्रचार प्रसार चल रहा है और यह सब आपके सामने हो रहा है. जिसके बाद स्टीकर लगा हुआ एक मोबाइल का फोटो खींचकर कलेक्टर के पास भेज दिया गया और कार्यवाही के आदेश दिए गए.
जब स्टीकर लगाने वाले व्यक्ति से यह पूछा गया कि यह स्टीकर उसे किसने दिया तो जवाब में उसने किसी आलोक बंसल का नाम लिया और बताया कि उसे यह स्टीकर संचार क्रांति के तहत बांटें जाने वाले मोबाइल में लगाने हेतु कहा गया था. साथ ही उसने यह भी बताया कि बिना किसी की अनुमति लिए उसने यह स्टीकर मोबाइल पर लगा दिए थे.
आपको बता दें कि यह मोबाइल कल संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के हाँथों दिया जा रहा था. जिसमे तीन वार्ड के 180 हितग्राहियों को को मोबाइल फोन दिया गया.