Crime : स्विफ्ट कार में गांजे की तस्करी कर रहे 2 आरोपी गिरफ्... - CG Sandesh

Crime : स्विफ्ट कार में गांजे की तस्करी कर रहे 2 आरोपी गिरफ्तार….

रायगढ़। सीमावर्ती राज्य ओडिशा, झारखंड से गांजे की तस्करी की संभावना को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुखबीर एवं पुलिस स्टाफ लगाकर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया गया है, पड़ोसी राज्य ओडिशा से दो तस्कर स्वीफ्ट कार से 20 किलो गांजा लेकर निकले थे, जिसकी सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

 


जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी लैलूंगा को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा पासिंग स्विफ्ट कार में दो व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लेकर निकले हैं जिनके लैलूंगा क्रास कर आगे बढ़ने की संभावना है। थाना प्रभारी ने सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन पर जशपुर जिले के मुख्य मार्ग के अतिरिक्त गांव से होकर गुजरने वाले रास्तों पर अपने स्टाफ लगा कर रखा गया। सुबह ग्राम पाकरगांव, कटकलिया रोड पर नाकेबंदी कर रही पुलिस टीम के हाथ मुखबीर द्वारा बताया गया ओडिशा पासिंग स्विफ्ट कार ओ.आर. 02 ए.वी. 5032 आते दिखा जिसे रोका गया और वाहन में बैठे दो व्यक्तियों को नाकेबंदी की कारण से अवगत कराकर पुलिस टीम द्वारा विधिवत वाहन की तलाशी ली गई।

 

वाहन के अंदर 20 पैकेट खाकी पेपर से लिपटा हुआ करीब 20 किलो गांजा कीमत करीब ₹2,40,000 का मिला जिसके परिवहन के संबंध में दोनों व्यक्ति ठमेंद्र यादव और सुनील सिंह से पूछताछ करने पर कोई समाधान कारक जवाब नहीं दिए और ना ही कोई वैध कागजात पेश किए । आरोपियों द्वारा गांजे की अवैध तस्करी कर ना पाए जाने से आरोपियों से 20 किलो गांजा तथा स्विफ्ट कार कीमत ₹5,00,000 जुमला कीमती ₹7,40,000 की जब्ती कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण-

 

(1) ठमेंद्र यादव पिता जेनामणी यादव उम्र 26 साल निवासी बगईझरिया थाना बागबाहर जिला जशपुर (2) सुनील सिंह पिता भोला सिंह राजपूत उम्र 38 साल निवासी शोभाछतरा थाना बोरिया जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम बेहरा पाठ तालाब के पास झाड़सुगुड़ा (उड़ीसा) पर थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें