CRIME : पुलिस ने 4 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 20 किलो न... - CG Sandesh

CRIME : पुलिस ने 4 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 20 किलो नशीला पदार्थ बरामद

बिलासपुर। जिले में पुलिस ने नाबालिग समेत चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। एक तस्कर मध्यप्रदेश से गांजा बेचने आया था। इधर, पुलिस की सख्ती को देखकर ग्राहक मुखबिर बन गया और तस्कर के आने की सूचना पुलिस को दे दी। मामला सरकंडा और तोरवा थाना क्षेत्र का है।


सरकंडा टीआई फैजूल शाह को जानकारी मिली कि बहतराई स्थित निखिल आश्रम के पास एक युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर मल्हार के वार्ड क्रमांक एक निवासी मन्नू लहरे (32) को बाइक (क्रमांक सीजी 10 एए 7409) के साथ पकड़ लिया। उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर दो किलो 400 ग्राम गांजा मिला। वहीं, पुलिस ने राजकिशोर नगर के बजरंगबली मंदिर के पास ऋषि कपूर (26) निवासी बकरकुदा मस्तूरी को पकड़ लिया। उसके बैग से पुलिस को दो किलो 210 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें