12 बच्चों समेत 59 लोगों की मौत, समुद्र के अंदर समा गई नाव - CG Sandesh

12 बच्चों समेत 59 लोगों की मौत, समुद्र के अंदर समा गई नाव

इटली के कालब्रिया क्षेत्र में जहाज के समुद्र में डूब जाने से 59 से अधिक प्रवासियों की मौत हो गई, जबकि 80 को बचा लिया गया। इनमें 28 पाकिस्तानी भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार खराब मौसम के दौरान चट्टानों से टकराने के बाद जहाज समुद्र में डूब गया। घटना तब हुई, जब जहाज तटीय शहर क्रोटोन के पास 100 से अधिक लोगों के साथ उतरने की कोशिश कर रहा था। तटरक्षक ने एक बयान में कहा कि 43 शव समुद्र तट के किनारे पाए गए हैं। जहाज में ईरान, इराक, सीरिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और सोमालिया के यात्री सवार थे।

28 पाकिस्तानियों की मौत
प्रवासियों से भरी इस नाव में मरने वालों में 28 पाकिस्तानी भी हैं। इटली के क्रोटोन शहर के मेयर ने बताया कि कुल 59 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली की राजधानी रोम में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास के मुताबिक इस नाव पर 40 पाकिस्तानी सवार थे। दूतावास की ओर से यह भी कहा गया है कि 28 पाकिस्तानियों का शव समुद्र से बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि 12 नागरिक अभी भी लापता है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने आगे कहा कि वे इस संबंध में इतावली अधिकारियों के संपर्क में हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें