मां और दो मासूमों की सड़क हादसे में मौत... 6 लोगों की हालत गं... - CG Sandesh

मां और दो मासूमों की सड़क हादसे में मौत... 6 लोगों की हालत गंभीर

राजस्थान। सवाई माधोपुर के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार को गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मां और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हो गए। हादसा बूंदी के दुर्गापुरा इलाके में रविवार रात 8 बजे हुआ।



जिस कार से हादसा हुआ, वह कोटा के किशन सैनी की है, किशन ही कार चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि 9 लोग कार में बुरी तरह फंस गए। करीब आधे घंटे बाद गोठड़ा से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी घायलों को कार से निकालकर एंबुलेंस से हिण्डोली अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रीना (28) पत्नी राजू सैनी, केशव (3) पुत्र राजू और कृष्णा (7) पुत्री राजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल 6 लोगों को बूंदी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें