बागबाहरा : गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाले तीन शिक... - CG Sandesh

बागबाहरा : गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाले तीन शिक्षकों पर मामला दर्ज.

बागबाहरा विकासखंड के ग्राम छूरी में गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाले तीन आरोपी शिक्षकों के ऊपर हुई कोमाखान पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इसकी शिकायत पालकों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी से की थी, जिसके बाद शिक्षाओं पर कड़ी कार्यवाही की गयी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घोटियापानी पंचायत के आश्रित ग्राम छुरीडबरी के ये शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुँचते थे तथा छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाते, बाथरुम में झांकते थे. बदनीयती, दुर्व्यवहार और शोषण कर जातीसूचक गाली दिया करते थे. जिससे गुस्साए अभिभावकों ने लिखित में शिकायत दर्ज कराकर मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की थी.

सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी व पुलिस प्रशासन भी पहुंच चुके थे. देर रात तक इस मामले में गहमागहमी के बीच बयान बाजी हुई. अंततः शिक्षक आशकरण साहू, महेंद्र बघेल और प्रमोद चंद्राकर के ऊपर आरोप सिद्ध होने पर धारा 292, 354, 34 ipcIPC, धारा 8, 12 पास्को एक्ट, धारा 67 आईटी एक्ट तथा 3(2) (क) एसटी एससी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें