पिथौरा : लापरवाही पूर्वक पिकअप को रिवर्स करते हुए कार को मार दी ठोकर
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघुपाली के पास एनएच 53 में लापरवाही पूर्वक पिकअप को रिवर्स करते हुए उसके चालक ने एक कार को ठोकर मार दी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
राजसुमेर इजारदार ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी को रात्रि 11:30 बजे वह दीपक ताण्डेकर के साथ रायपुर से स्वीफ्ट कार क्रमांक CG 05 AC 9902 में वापस आ रहा था, जिसके बाद 27 फरवरी को रात करीब 00:45 बजे ग्राम सिंघुपाली के पास एनएच 53 रोड ढाबा के सामने पीकप क्रमांक CG 04 ML 0231 का चालक लापरवाहीपूर्वक अपनी गाड़ी को रोड में खड़े कर पीछे रिवर्स कर दिया. जिससे कार पीकप के पीछे से टकराकर एक्सीडेंट हो गई और कार में बैठे राजसुमेर तथा दीपक ताण्डेकर के सिर में बांये आंख के पास, दाहिने पैर में चोट लगी व कार सामने से क्षतिगस्त हो गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने पीकप क्रमांक CG 04 ML 0231 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.अन्य सम्बंधित खबरें