पिथौरा : सायकल से घर जाते समय मोटर सायकल ने मारी ठोकर.
पिथौरा थाना क्षेत्र में मुढीपार के सामने NH53 रोड़ पर सायकल से घर जा रहे एक व्यक्ति को मोटरसायकल चालक ने ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
सुरेश कुमार चौबे ने पुलिस को बताया कि वह सेन फ्रांसिस स्कुल में बस ड्रायवरी का काम करता है. जो 27 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे स्कुल की छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़कर अपने घर ग्राम अर्जुनी सायकल से जा रहा था तो करीब 3:30 बजे नन्दू मोहंती ईटा भट्ठी मुढीपार के सामने NH53 रोड पर पीछे से आ रही मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG06 P8422 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंण्ट कर दिया. जिससे सुरेश जमीन पर गिर गया और उसके मुझे में, दाहिने कंधे में चोंट लगा.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG06 P8422 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.