सरायपाली : कांग्रेस महाअधिवेशन रैली से लौटते समय पटेवा में बोलेरो ने मारी ठोकर, कार हुआ क्षतिग्रस्त
26 फरवरी को कांग्रेस महाअधिवेशन रैली रायपुर से लौटते समय सरायपाली क्षेत्र के एक व्यक्ति की कार को बोलेरो ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई.
ग्राम चंडीभौना थाना सरायपाली निवासी संतोष कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि वह 26 फरवरी को कांग्रेस महाअधिवेशन रैली रायपुर से वाहन क्रमांक CG06GS5554 में रायपुर से विनोद पटेल एवं पंकज पटेल को साथ लेकर वापस एनएच 53 रोड होते घर चंडीभौना सरायपाली आ रहा था. तभी शाम करीबन 6:30 बजे पटेवा बस स्टैण्ड के पास पीछे रायपुर की ओर से आ रही वाहन बोलेरो क्रमांक CG04KJ7671 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये संतोष की वाहन क्रमांक CG06GS5554 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गया. जिससे वाहन का पिछला भाग क्षतिग्रस्त हो गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो वाहन क्रमांक CG04KJ7671 के चालक पर धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.अन्य सम्बंधित खबरें