सांकरा : अंग्रेजी शराब दूकान के सामने 5 चखना दुकान पर हुई पुलिस की कार्रवाई.
सांकरा पुलिस ने 27 फरवरी को अंग्रेजी शराब दूकान के सामने आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 5 लोगों पर कार्रवाई किया है, जिनके विरुद्ध आबकारी एक्ट 36 (सी) का मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया कि विदेशी शराब दुकान के सामने आरोपी साजिद खान पिता गुलशेर खान निवासी सांकरा, जाकिर खान पिता रशिद खान निवासी सांकरा, डोलामणी राणा पिता राम नाथ राणा निवासी सांकरा, युधिष्ठीर प्रधान पिता मिनीकेतन प्रधान निवासी लोहरिन डोंगरी थाना सांकरा तथा उमाशंकर मुखर्जी पिता श्रीकृष्ण निवासी कुशभांठा थाना सलिहा जिला बलौदाबाजार आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिले जिनके विरुद्ध अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें