करंट की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

करंट की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत

बिलासपुर। जिले के मसानगंज में एक युवती की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मसानगंज की है।

जानकारी के अनुसार, युवती मंजू विश्वकर्मा बाथरूम जा रही थी। इसी दौरान वह आंगन में गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें