पुलिस ने कार से बरामद किए लाखों रूपए, एक युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

पुलिस ने कार से बरामद किए लाखों रूपए, एक युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार से लाखों रूपए बरामद किए है। बताया जा रहा है कि पुलिस को कार से 3,97,500 रुपये मिले हैं। वाहन चालक शराब के नशे में था।

रतनपुर पुलिस ने संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान कार्रवाई की है। इनोवा क्रमांक सीजी 10 एफए 2888 का चालक भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को देख कार की स्पीड बढ़ाकर भाग रहा था। रतनपुर क्षेत्र के बोधिबंद में कार अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर नाले में जा फंसी। पुलिस ने इनोवा चालक कोतमा निवासी मोहम्मद मंसूर के खिलाफ धारा 185 एमवी एक्ट की कार्रवाई की है। साथ ही रतनपुर पुलिस रुपयों की जनाकारी न दे पाने पर धारा 102 के तहत जब्त कर जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें