बागबाहरा : राईस मिल से 10 क्विंटल धान हुआ पार. - CG Sandesh

बागबाहरा : राईस मिल से 10 क्विंटल धान हुआ पार.

तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम सम्हर में एक राईस मिल से 10 क्विंटल धान की चोरी होने का मामला सामने आया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सम्हर के श्री नारायण राईस मील के 27 और 28 के रात राईसमील में रखा हुआ धान 25 बोरी धान भरा हुआ जुमला वजन 10 क्विंटल कीमती 17000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया.

बताया गया कि उक्त राईस मिल चारों तरफ से कंटीली तार व बाउड्रीवाल से घिरा हुआ है, रात्रि में मुख्य गेट पर ताला लगा होता है. जहाँ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें