पिथौरा : सामान लेने पहुंचा था मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्त... - CG Sandesh

पिथौरा : सामान लेने पहुंचा था मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति, दूकानदार ने डंडे से मार-मारकर कर दी हत्या.

पिथौरा के बार चौंक में स्थित एक पान दुकान में सामान लेने पहुंचे मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की दूकानदार ने लड़की के डंडे से 6-7 बार मारकर उसकी हत्या कर दी. जिसके विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वंदना ठाकुर  ने पुलिस को बताया है कि उसका भाई नंदकुमार मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जो बार चौक में स्थित विपिन पाण्डेय के पान दुकान में कुछ सामान लेने गया था. जहां नंदकुमार की किसी बात पर बहस हो गई जिसके कारण विपिन पाण्डेय ने एक कुरू लकड़ी के डण्डा से उसके सिर,  मुंह,  नाक में करीब 6-7 बार प्राणघातक हमला कर मारपीट किया जिसके कारण वह गिर गया और वहां पर उपस्थित कई लोग उसे पिथौरा हस्पिटल ले गये जहां वह मृत हो चुका था.

वंदना ठाकुर ने बताया कि घटना को पिथौरा के परमेश्वर सेन, संतोष देवांगन, देवराज सरदार (लक्ष्मी सायकल दुकान), राजकुमार उपाध्याय और कई लोग विपिन पाण्डेय द्वारा कुरू के डण्डे से नंदकुमार को मारपीट करते हुए देखे है.

वंदना ठाकुर ने बताया कि उसके भाई की हत्या विपिन पाण्डेय द्वारा की गई है, जिसपर पुलिस ने धारा 302 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें