ट्रक में घुसी कार, 2 सगे भाई सहित 4 की मौत - CG Sandesh

ट्रक में घुसी कार, 2 सगे भाई सहित 4 की मौत

राजस्थान में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं जहां रफ्तार के कहर से हर दूसरे दिन कितनी ही जिंदगियां काल का ग्रास बन रही है. ताजा मामला जयपुर-कोटा हाईवे पर सामने आया है जहां एक खड़े कंटेनर में वैन घुसने से भयावह हादसा हो गया जिसके बाद वैन में सवार ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सभी मृतक खाटूश्याम दरबार मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे जहां गुरुवार सुबह करीब 4 बजे टोंक जिले के घाड़ इलाके के पास हादसा हो गया. अभी हादसे की वजहों का पता नहीं चल पाया है लेकिन पता चला है कि वैन ड्राइवर को झपकी आने से वह ट्रक में जा घुसी थी। आस-पास से गुजर रहे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला. बता दें कि मृतकों में एक दंपति भी शामिल है।

कंटेनर में जा घुसी जिससे वैन वहीं चकनाचूर

टोंक जिले के देवली से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर देवड़ावास मोड़ के पास वैन ने अपना संतुलन खो दिया और वहां खड़े एक कंटेनर में जा घुसी जिससे वैन वहीं चकनाचूर हो गई. हादसे में देवली के श्याम नगर के रहने वाले मनीष शर्मा (45), ईशु शर्मा (40) पत्नी मनीष शर्मा, अमित शर्मा (40) और अजमेर के नसीराबाद के रामसर थाना के रहने वाले वैन ड्राइवर रवि (26) की मौत हो गई.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें