पौधरोपण:आईटीआई में वन महोत्सव का आयोजन
आईटीआई संस्था एवं छात्रवास परिसर में फलदार छायादार पौधों का किया गया रोपण
पिथौरा। डोंगरिपाली स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था परिसर में प्राचार्य अविनाश छीदेहा निर्देशन में कोपा प्रशिक्षण शिक्षक जी एन चंद्राकर के मार्गदर्शन में आईटीआई के प्रशिनार्थियो द्वारा वन महोत्सव के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण किया गया इस कार्यक्रम में स्थानीय आईटीआई के समस्त छात्र छात्राओं ने आईटीआई परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।
प्रशिनार्थी छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण के बाद इन पौधों की देखभाल के लिए प्रतिज्ञा ली गई।
प्राचार्य अविनाश छीदेहा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम दस पौधे लगाकर उसे पालन पोषण करना अब जरूरी हो गया है कोपा के ट्रेनिंग अधिकारी जी एन चन्द्राकर ने कहा कि वृक्षो के बिना संसार में किसी भी प्रकार का जीवन संभव नहीं आने वाली पीढ़ी के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है वृक्षारोपण को जीवन के लिए जरूरी बताया कार्यक्रम को डीजल मेकेनिक ट्रेड और कम्प्यूटर संकाय ट्रेड के शिक्षक एवम छात्र-छात्राओं ने भी संबोधित किया उक्त कार्यक्रम में प्रशिनार्थी ममता यादव , मोक्षा ,गीतांजलि साहू ,आशुरानी साहू,तृप्ति ठाकुर,खिलेश्वरी साहू, सोमेंद्र नेताम ,डिगेश्वर साहू ,टोमेश्वर दीवान ,धर्मेंद्र मिरी,जयंत वैष्णव, संजय नायक ,दुर्गेश दीवान सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे उक्त जानकारी सोशल मीडिया प्रमुख रुपानंद साव दी।