पिथौरा : घर घुसकर महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : घर घुसकर महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है, जिसमे पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.

जानाकरी के अनुसार 21 फरवरी को रात करीब 9:30 बजे ओंकार गोस्वामी पिता जीवन निवासी मुढ़ीपार ने एक महिला के घर घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील गाली गलौच करते हुए महिला से मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दे दी.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ओंकार गोस्वामी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 354-IPC, 427-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.  


अन्य सम्बंधित खबरें