सांकरा : 5 किलो गांजा का परिवहन करते पकड़ाया आरोपी.
सांकरा पुलिस ने 1 मार्च को ओवर ब्रीच के पास परसवानी चौंक में एक आरोपी को मोटर सायकल में 5 किलो गांजा के साथ परिवहन करते पकड़ा है.
पुलिस ने 1 मार्च को शाम करीब 7 बजे आरोपी संतोष साहू पिता कार्तीक राम साहू उम्र 36 साल निवासी लोरापारा पवनी, थाना बीलाईगढ़ जिला सारंगढ़ को ओवर ब्रीच के पास परसवानी चौंक में अवैध रूप से 5 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 100000 रू. को बिक्री करने वास्ते मोटरसायकल क्रमांक CG-22 U-2514 किमती 15000 रू. में ले जाते हुए पकड़ा, जिसके कबजे से नगदी रकम 300 रू. को जप्त कर अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट. कायम कर कार्यवाही में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें