सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, जानें कैसी है अभिनेत्री की त... - CG Sandesh

सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, जानें कैसी है अभिनेत्री की तबियत

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि बीते दिनों उन्हें हार्ट अटैक आया था। उन्होंने अपने पिता के सुबीर सेन को लेकर कुछ बातें भी लिखी हैं।

दरअसल, सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने सबसे पहले अपने पिता के बारे में लिखा है। सुष्मिता ने लिखा-अपने दिल को खुश और साहसी रखें, और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो यह आपके साथ खड़ा होगा। (मेरे पिता सुबीर सेन के समझदार शब्द)। पिता की कही हुई बातें के बाद उन्होंने बीते दिनों हार्ट अटैक की जानकारी भी साझा की थी।

हार्ट अटैक की जानकारी साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। एंजियोप्लास्टी हुई है, स्टेंट लगा है और सबसे जरूरी बात मेरे दिल के रोग के विशेषज्ञ ने बताया है कि मेरा दिल बड़ा है। उन्होंने आगे लिखा-बहुत से लोगों को उनकी समय पर सहायता और तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। ऐसा किसी अन्य पोस्ट में करेंगे। यह पोस्ट सिर्फ आपको(मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) खुशखबरी देने के लिए है कि सब ठीक है और मैं फिर से जिंदगी जीने के लिए तैयार हूं। आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें