रायगढ़ : 5 मोटर सायकल के साथ दो चोर गिरफ्तार - CG Sandesh

रायगढ़ : 5 मोटर सायकल के साथ दो चोर गिरफ्तार

रायगढ़।  जिले में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले के ऊपर आज पुसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में द्वारा मुखबीर की सूचना पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गत दिनों क्राईम मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में कमी लाये जाने के उद्देश्य से पूर्व में चोरी के आरोपियों को निगाह में रखकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।


उसी क्रम में पुसौर पुलिस संदिग्धों पर नजर रखने के लिए मुखबिर तैनात कर रखा गया है। आज सुबह थाना प्रभारी पुसौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कर्राजोर के जयकिशन बेलाल के पास चोरी की बाइक हैं। जिसके बाद पुसौर पुलिस ने छापेमारी कर जयकिशन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। चोरी में उसके सहयोगी रहे आरोपी विनोद साव निवासी कोड़ातराई जूटमिल को पकड़ा गया। आरोपी जयकिशन बेलाल को पूर्व में भी बाइक चोरी में चालान किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 04 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और 01 टीवीएस कंपनी का स्टार मोटरसाइकिल कुल कीमत करीब ₹1,15000 का बरामद कर जब्त किया गया है। पुसौर ने 41(1+4)CrPC/ 379 IPC के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें