सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत...कई घायल - CG Sandesh

सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत...कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 344 चंडीगढ़ यमुनानगर पर स्थित गांव ककड़ माजरा के नजदीक हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी बस में ट्राले ने टक्कर मार दी। ट्राले में लोहे की चादर रखी हुई थीं। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। जिनमें से आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह लोगों के शव नारायणगढ़ अस्पताल में रखे हैं और दो शव पंचकूला के अस्पताल में हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें