इंटरनेशनल बेसबॉल स्वर्णपदक विजेता खिलाड़ी भावना पटेल का अघरिया युवा मंच ने किया अभिनन्दन
कैरियर मार्गदर्शन एवम् प्रतिभा सम्मान समारोह रायगढ़ के लिए किया गया आमन्त्रित
वरिष्ट शिक्षकों का भी मिला आशीर्वाद
केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल के निर्देशन में प्रतिभा प्रोत्साहन के तहत महिला बेसबॉल खेल में इंटरनेशनल स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता भावना पटेल मूल ग्राम भिलाई ,जिला -बिलासपुर का उनकी खेल प्रतिभा एवम् विशेष योगदान के लिए अघरिया युवा मंच एवम् समाज के सम्मानीय जनों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया गया है.
भावना पटेल खेल के साथ संगीत, नृत्य सहित बहुमुखी प्रतिभा की धनी है,बेसबॉल की पारंगत खिलाड़ी भावना का कहना है की समाज के युवतियों को खेल में आगे आना चाहिए साथ ही इसके लिए उन्हें अपने पालकों का भी प्रोत्साहन मिलना चाहिए, अगर समाज की युवतियों को अवशर मिलेगा तो वे जरूर सफल होंगी क्योंकि उनमे प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. समाज द्वारा किये गए अभिनन्दन से भावना अभिभूत हुई.
केंद्रीय युवा संयोजक ने इस दौरान कहा की समाज की प्रतिभाओं को शुरुवाती एवम् संघर्ष के समय में प्रोत्साहन की जरुरत है, ताकि उनको अपने उच्चतम मुकाम में पहुँचने में सम्बल मिले,और वे भविष्य में समाज का नाम रोशन कर एक मिशाल बनकर उदहारण बने.
किरारी हायर सेकण्डरी स्कुल में किये गए अभिनन्दन के दौरान अविनाश पटेल केंद्रीय युवा संयोजक ,इंद्रकुमार पटेल मिडिया प्रभारी डभरा,डॉ योगेश पटेल संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ, शिक्षकगण श्री लेखराम पटेल,श्री वी.डी. पटेल, श्री श्याम मोहन नायक, श्री एस.एल.नायक एवम् पीताम्बर पटेल उपस्थित रहे.