रोज 11 मिनट टहलने से जल्दी मृत्यु का खतरा कम होता है - अध्ययन
रोज केवल 11 मिनट या सप्ताह में 75 मिनट टहलने या मध्यम स्तर की शारीरिक गतिविधि से हृदय रोग और कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय की अगुवाई में किए गए एक नए शोध में यह कहा गया है।
‘ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन’ में मंगलवार को प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला है कि जल्दी मृत्य के 10 मामलों में से एक को रोका जा सकता है यदि हर कोई ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) द्वारा अनुशंसित शारीरिक गतिविधि की आधी सलाह पर भी अमल करे।
अन्य सम्बंधित खबरें