ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौके पर मौत - CG Sandesh

ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौके पर मौत

हरियाणा। अंबाला के शहजादपुर में एक बस के ट्रेलर से टकरा जाने से 8 यात्रियों की मौत हो गई। इस घटना में अन्य चार लोग घालय हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कक्कड़ माजरा गांव के पास हुई। बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के लिए निकली थी। बस को बद्दी जाना था। बस के तीन यात्री कक्कड़ माजरा में उतर रहे थे, तभी ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। बस में सवार अधिकतर लोग निर्माण कार्य करने वाले प्रवासी मजदूर थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें