MLA के बेटे के घर लोकायुक्त की छापेमारी, 6 करोड़ रूपए बरामद - CG Sandesh

MLA के बेटे के घर लोकायुक्त की छापेमारी, 6 करोड़ रूपए बरामद

कर्नाटक। लोकायुक्त की एंटी-करप्शन ब्रांच ने भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। उनके कार्यालय से 1.7 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद भी की गई। जिसके बाद आज लोकायुक्त के अधिकारियों ने बेंगलुरु में प्रशांत मदल के आवास पर छापा मारा। जहां से करीब 6 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं। प्रशांत मदल BWSSB में मुख्य लेखाकार हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी प्रशांत के साथ अब तक 5 लोगों को कस्टडी में लिया गया है। बीजेपी विधायक विरुपक्षप्पा को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त का कहना है कि MLA फिलहाल फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है।

घरों से अब तक 7.62 करोड़ रुपये बरामद

दरअसल, कल भाजपा विधायक के बेटे को 40 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने के बाद छापेमारी जारी रखते हुए लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके और उसके सहयोगियों के घरों से अब तक 7.62 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। छापेमारी विधायक के आवास पर भी चल रही है। लोकायुक्त की टीम ने भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत के आवास और कार्यालय में नकदी पाई, जो बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के मुख्य लेखाकार के रूप में काम करता है।

दफ्तर में जांच के दौरान मिले 1 करोड़ 22 लाख कैश

दफ्तर में जांच के दौरान 40 लाख के अलावा 1 करोड़ 22 लाख कैश और भी बरामद हुआ था। जांच अधिकारी के मुताबिक ये स्पष्ट है कि दफ्तर में मिले 1 करोड़ 62 लाख रुपए रिश्वत के पैसे हैं। उनके आवास पर जो 6 करोड़ रुपए कैश और जेवरात मिले हैं उसके सोर्स ऑफ इनकम के लेकर आरोपी प्रशांत से पूछताछ की जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें