WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज से, मुंबई और गुजरात... - CG Sandesh

WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज से, मुंबई और गुजरात के बीच पहला मुकाबला, देखें प्लेइंग इलेवन

प्रीमियर लीग (WPL 2023) का पहला सीजन आज यानी शनिवार से शुरू होने जा रहा है. मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा। उससे पहले डीवाय पाटील स्टेडियम में ही शाम 5:30 बजे से विमेंस प्रीमियर लीग के ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत होगी।

पहला मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. डीवाई पाटिल स्टेडियम के पिच की अगर बात करें तो ये बल्लेबाजों को खूब रास आती है. ऐसे में इस मैच में आपको 160 का स्कोर देखने को मिल सकता है. हालांकि रात के समय ओस यहां असर दिखा सकती है. ऐसे में टॉस काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।



देखें दोनों टीमों की टीम ( team)

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, नैट स्कीवर, यास्तिका भाटिया, क्लो ट्रायॉन, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, सोनम यादव, इस्सी वोंग, सायका इशाक

गुजरात जाइंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), सबबिनेनी मेघना, एश्ले गार्डनर, ड्रांडिया डॉटिन, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, स्नेह राणा, सुषमा वर्मा, मानसी जोशी, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें