17 लोगों की जिन्दा जलकर मौत , तेल भंडारण डिपो में लगी भीषण ... - CG Sandesh

17 लोगों की जिन्दा जलकर मौत , तेल भंडारण डिपो में लगी भीषण आग

जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भीषण हादसा हो गया। यहाँ एक तेल भंडारण डिपो में भीषण आग लगने से करीब 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। तेल भंडारण डिपो सरकारी कंपनी का है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी जकार्ता में सरकारी ऊर्जा कंपनी पेर्तामिना (Pertamina) के तेल डिपो में भीषण आग लगने के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और जान बचाकर भागे। प्रशासन ने आस-पास के रिहायशी इलाकों को खाली करा लिया था।

 


उत्तरी जकार्ता के अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग में दो बच्चों सहित 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 50 अन्य घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने मीडिया को बताया कि आग की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे आग लगी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

इंडोनेशिया के सेना प्रमुख दुडुंग अब्दुरचमन (Dudung Abdurachman) ने मीडिया को बताया कि आग लगने के कई घंटे बाद बुझाई जा सकी। उन्होंने कहा कि आग बुझ चुकी है। सेना प्रमुख ने कहा कि वे कारणों की जांच कर रहे हैं। वहीं, पेर्तामिना कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह आग से निपटने और आसपास के श्रमिकों व निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि वह इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आंतरिक समीक्षा करेंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें