पिथौरा : आबकारी एक्ट के तहत कुल 3 मामले दर्ज.
पटेवा और पिथौरा पुलिस ने 3 मार्च को आबकारी एक्ट के तहत कुल 3 मामले दर्ज किये है.
पटेवा पुलिस ने आरोपी गोसाई राम पिता दशरथ उम्र 58 साल निवासी पचरी से अपने किराना दुकान ग्राम पचरी में बिक्री करने वास्ते रखे 3500 ML महुआ शराब किमती 1050 रू. के साथ पकड़ा, जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(ए) कायम कर कार्यवाही में लिया.
तथा आरोपी सुरेश कुमार डोरा पिता राधेश्याम डोरा उम्र 38 साल निवसी पचरी को अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके विरुद्ध अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया.
तथा पिथौरा पुलिस ने थाना परिसर पिथौरा में आरोपी सतिश गर्ग पिता सुरेश प्रकाश गर्ग साकिन वार्ड नं. 11 पिथौरा को शराब के नशे में सार्वजनीक स्थल थाना परिसर में आकर गाली गलौज कर हल्ला करने पर अपराध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया.अन्य सम्बंधित खबरें