पिथौरा : चाकू के साथ लोगों को डराते धमकाते गिरफ्तार. - CG Sandesh

पिथौरा : चाकू के साथ लोगों को डराते धमकाते गिरफ्तार.

पिथौरा पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को चाकू के साथ लोगों को डराते धमकाते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया है कि गश्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति वार्ड क्र. 12 तहसील गार्डन के सामने अपने हाथ में चाकू (लोहे का कत्ता) लेकर लहराते हुए गाली गलौच कर रहा है एवं आने जाने वाले को धमका रहा है जिसके कारण आमजन में दहशत का माहौल है एवं किसी को भी मार सकता है.

सूचना पर पुलिस वार्ड क्र. 12 तहसील गार्डन के सामने पहुंचकर अपने हाथ में लोहे का कत्ता लेकर लहराते हुए गाली गलौच कर रहे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि करीम मरकाम पिता रंजीत मरकाम उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 12 रानीसागरपारा पिथौरा हाथ में लोहे का कत्ता लेकर लोगों को डरा रहा था. जिसके कब्जे से लोहे के कत्ते को जप्त किया गया. तथा आरोपी का यह कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें