पिथौरा : समझौता के लिए बुलाकर कर दी पिटाई.
पिथौरा थाना अंतर्गत सोनासिल्ली गांव के बाहर नाला के पास एक व्यक्ति और उसके दोस्त की पिटाई समझौता हेतु बुलाकर कर दी गई.
वार्ड नंबर 14 पोटलपारा बागबाहरा निवासी मधुरेन्द्र साहु ने पुलिस को बताया कि झलप के हेमंत सिंह को वह अच्छे से जानता पहचानता है और उसका हेमंत के साथ आपसी वाद विवाद हुआ था जिस पर आपसी समझौता हेतु 3 मार्च को शाम करीबन 07:30 बजे हेमंत उसे ग्राम सोनासिल्ली बुलवाया और बोला कि यही बात करते हैं तब मधुरेन्द्र, शिवराज साहू और उसका भतीजा चंद्रेश गुप्ता सोनासिल्ली गये, जहाँ बातचीत के दौरान हेमन्त सिंह एवं उनके अन्य दो तीन साथी लोगों द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौज देते हुये आज तुझे जान से मार देंगे कहते हुये धमकी देकर हाथ, लात, मुक्का एवं डण्डा से मारपीट करने लगे. एवं मधुरेन्द्र के साथ आये चंद्रेश गुप्ता जो कि बीच बचाव कर रहा था उसे भी मां बहन की गाली गलौज कर एवं तुझे भी जान से मार देगे कहकर धमकी देते हुये हाथ, मुक्का, लात, एवं डण्डे से मारपीट किये जिससे दोनों को चोंटे आयी है एवं असहनीय दर्द हो रहा है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.