पिथौरा : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप... - CG Sandesh

पिथौरा : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोपी पुणे से गिरफ्तार

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक-24/12/22 को नाबालिग लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 293/ 22 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध के विवेचना में लिया गया एवं घटना के हालात से पुलिस अधीक्षक महासमुंद  धर्मेंद्र सिंह को अवगत कराया गया. 

पुलिस अधीक्षक  द्वारा नाबालिग लड़की को शीघ्र दस्तयाब करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिया गया एवं टीम गठित की गई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद  आकाश राव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी पिथौरा  प्रेम साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक शिवानंद तिवारी द्वारा सरगर्मी से अपहृता एवं आरोपी की पतासाजी की गयी और एएसआई लक्ष्मण साहू को हमराह स्टाफ के पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया जिनके द्वारा अथक प्रयास कर आरोपी  हरिश बरिहा पिता रामेश्वर उम्र -20निवासी बढ़ईपाली थाना तेन्दुकोना के कब्जे से लड़की को बरामद किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया. 

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 366 .376 भादवी एवं पाक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई, इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महासमुंद  धर्मेंद्र सिंह के दिशा निर्देश अनुसार एवं अधिक पुलिस अधीक्षक  आकाश राव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी पिथौरा  प्रेम साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना पिथौरा से निरीक्षक शिवानंद तिवारी एएसआई लक्ष्मण साहु आरक्षक शैलेश ठाकुर लेमन साहु की सराहनीय भूमिका रही.


अन्य सम्बंधित खबरें