पाक में पुलिस वैन पर आत्मघाती हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत; ... - CG Sandesh

पाक में पुलिस वैन पर आत्मघाती हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत; कई घायल

पाकिस्तान में एक बार फिर से आत्मघाती बम ब्लास्ट हुआ है। आत्मघाती हमलावर ने पुलिसकर्मियों की गाड़ी को निशाना बनाया है। हमले में 9 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। एक आत्मघाती हमलावर ने सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक मोटरसाइकिल को एक पुलिस ट्रक में टक्कर मार दी, जिसके बाद धमाके में नौ पुलिसकर्मियों की जान चली गई।

यह हमला बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से करीब 160 किमी (100 मील) पूर्व में स्थित शहर सिब्बी में हुआ। बताया जा रहा है कि ये हमला उस वक्त हुआ, जब बलूचिस्तान पुलिस के जवान ड्यूटी से लौट रहे थे। आत्मघाती हमले में 9 पुलिसकर्मियों की मौत के बाद अफरातफरी का माहौल बन आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी ग्रुप ने नहीं ली है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें