पिथौरा : पथरला में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - CG Sandesh

पिथौरा : पथरला में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिलाओं को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए : उषा पटेल

महासमुंद : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम पथरला में आज 6 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, सरपंच सौदामिनि प्रधान, सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी बी.आर. घोडेसवार, एम.एल. मालेकर सहित 400 महिलायें, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, परियोजना के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उषा पटेल ने कहा कि महिलाओं को प्रेरित कर उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। जिससे कि वे आगे बढ़ सके। महिलाओं को अपने मन में सभी प्रकार के कार्यां को करने के लिए दृढ़संकल्पित होना चाहिए। महिलाएं मजबूत इच्छाशक्ति से ही सभी प्रकार के कार्य कर सकती हैं। महिलाओं को जब भी अवसर मिला है, उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आप को बेहतर रूप से साबित करके दिखाया है। आज विश्व में हर जगह लैंगिग समानता के बारे में चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह की दीदी अपने कार्यां के साथ-साथ नशा मुक्ति के बारे में भी घर-घर जाकर जानकारी प्रदान कर रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को उनकी क्षमता, समाज के विकास में भागीदारी, स्थानीय स्तर पर व्यवसाय को बढ़ावा, महिलाओं के स्वास्थ्य, लघु धान्य फसलों के महत्व आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा वाद-विवाद, भाषण, डांस एवं सुआ नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें