बड़ा हादसा टला : आसमान में हिचकोले खाने लगा पूर्व मुख्यमंत्र... - CG Sandesh

बड़ा हादसा टला : आसमान में हिचकोले खाने लगा पूर्व मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्‍टर

कलबुर्गी। पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता येदियुरप्पा के हेलीकॉप्टर लैंडिंग की जगह पर लापरवाही का एक मामला सामने आया है, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। कलबुर्गी के जेवरगी में येदियुरप्पा के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की व्‍यवस्था की गई थी, लैंडिंग की जगह एक फार्म हाउस था। हेलीकॉप्टर के रोटर के दबाव में कपड़े और प्लास्टिक की थैलियां उड़ने लगीं।


ऐसे में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग टाली गई। लैंडिंग की जगह की साफ-सफाई के बाद हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। इससे पहले लैंडिंग के वक्‍त हेलीकॉप्टर आसमान में हिचकोले खाता हुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विजय संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ये पूरी घटना हुई। बाद में जब कचरा वहां से हटाया गया, उसके बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवाई।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें