फेंस ने किया ट्रोल , ये क्या उर्फी के तरह ट्रांसपेरेंट ड्रेस... - CG Sandesh

फेंस ने किया ट्रोल , ये क्या उर्फी के तरह ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन सामने आईं अवनीत कौर

मनोरंजन , टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर ने सोशल मीडिया पर ट्रांसपेरेंट ड्रेस में बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे लेकर वह चर्चा में आ गई हैं. वहीं लोग उनके इस लुक को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. अवनीत कौर ने कम उम्र में ही अपनी दमदार पहचान बना ली है। उन्होंने ना सिर्फ कई टीवी शोज में काम किया है बल्कि इसके साथ ही वह अपने लुक्स से भी लाइमलाइट बटोरती रहती हैं.

वह आए दिन इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ड्रेस के साथ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अवनीत ने एक बार फिर लोगों पर अपना ग्लैमर का जादू चलाया है। हालांकि इस सिलसिले में उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।


इस ड्रेस के साथ उन्होंने हाई हील्स कैरी की हैं। इसके साथ ही उन्होंने बालों की लंबी चोटी भी फ्लॉन्ट की है। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। इस लुक में उनका अंदाज बेहद बोल्ड नजर आ रहा है। हालांकि लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

एक यूजर ने अवनीत की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, 'उर्फी बनने की तैयारी शुरू हो गई है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये नई उर्फी है दोस्तों।" वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा, 'अब ये कौन सा फैशन है, कोई बताएगा इस फैशन का क्या नाम है? हालांकि वह अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी दमदार पहचान बना ली है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 32.7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।



author

CGSANDESH ADMIN

बसना
अन्य सम्बंधित खबरें