पिथौरा : समझाईश देने के बात को लेकर दो ने की मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : समझाईश देने के बात को लेकर दो ने की मारपीट

पिथौरा थाना के ग्राम गड़बेड़ा में समझाईश देने के बात को लेकर दो लोगों ने एक की पिटाई कर दी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

टेकेश्वर दुबे ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च को दोपहर करीबन 1:00 बजे गांव का नारायण साहू और अर्जुन साहू द्वारा हाई स्कुल के पास शराब के नशे में रास्ते में आने जाने वालों को परेशान कर रहा था. जिसे उसके द्वारा समझाईश दिया गया, और उसके बाद सभी लोग घर चले गये.

इसके बाद टेकेश्वर दुबे जब शाम करीबन 4:00 बजे अपने भांजी योगिता शर्मा और विरा ध्रुव को शिशु मंदिर गड़बेड़ा स्कुल के पास छुट्टी होने के बाद घर लाने के लिये गया था,  तो नारायण साहू एवं अर्जुन साहू द्वारा वहां आकर दोपहर की बात को लेकर तू हम लोगों को समझाने वाला कौन होता है कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये. मारपीट करने से टेकेश्वर दुबे के बायें आंख एवं सिर में चोंट.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नारायण साहू और अर्जुन साहू के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें