10 करोड़ की ड्रग्स लेकर उड़ रहा था ड्रोन, BSF ने बरसाईं गोलिया... - CG Sandesh

10 करोड़ की ड्रग्स लेकर उड़ रहा था ड्रोन, BSF ने बरसाईं गोलियां

राजस्थान। बीकानेर से लगे बॉर्डर पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने तस्करों की इरादों का नाकाम कर दिया है। तीन महीने में तीसरी बॉर्डर एरिया पर फायरिंग हुई है। मंगलवार सुबह जवानों ने फायरिंग कर ऐसे एक ड्रोन को नष्ट किया है। इस ड्रोन से करीब तीन किलो हेरोइन मिली है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत करीब दस करोड़ रुपए बताई जा रही है।

 


बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बीएसएफ को इनपुट मिला था कि पाकिस्तान की ओर से भारत में ड्रोन से ड्रग्स पहुंचाई जा रही है। इसी कारण पश्चिमी राजस्थान के बॉर्डर पर अलर्ट बढ़ाया गया था। मंगलवार सुबह के.के. टीबा पोस्ट पर तड़के जवान चौकसी कर रहे थे। इसी दौरान एक ड्रोन नजर आया, जिसे फायरिंग करके नष्ट किया गया। फिलहाल एजेंसी ने पूरे एरिया को सीज कर दिया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें