BIG BREAKING : पूर्व प्रधानमंत्री गिरफ्तार, भ्रष्टाचार रोधी ... - CG Sandesh

BIG BREAKING : पूर्व प्रधानमंत्री गिरफ्तार, भ्रष्टाचार रोधी आयोग ने की कार्रवाई

मलेशिया के पूर्व पीएम मोहिउद्दीन यासीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर कोरोना काल में भवन निर्माण ठेकेदारों के माध्यम से परियोजनाओं के बदले अपनी पार्टी बेरसातू के खातों में रुपये ट्रांसफर करने का आरोप है। इस संबंध में उनसे पूछताछ भी की गई है।



रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहिउद्दीन से मलेशियाई भ्रष्टाचार-रोधी आयोग में गुरुवार सुबह पूछताछ के लिए गए थे। पूर्व पीएम पर आरोप है कि उन्होंने ठेकेदारों से महामारी के दौरान अनुबंधों के बदले में उनकी बेरसातू पार्टी के खातों में पैसा जमा कराया था। वहीं दूसरी ओर पूर्व पीएम मोहिउद्दीन ने गुरुवार को एमएसीसी कार्यालय में जाने से पहले ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि यह एक राजनीतिक प्रतिशोध का लक्ष्य है। बता दें कि इस मामले में कई अन्य बेरसातू राजनेताओं से भी पूछताछ की गई है। साथ ही दो पर आरोप भी लगाए गए हैं। अब पूर्व प्रधानमंत्री शुक्रवार को अदालत में पेश होंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें