CM बघेल का दिल्ली दौरा आज  , कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेताओ से कर... - CG Sandesh

CM बघेल का दिल्ली दौरा आज , कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेताओ से करेंगे मुलाकात

रायपुर। कांग्रेस आगामी 2023 चुनाव की तैयारी के लिए अपनी कमर कस ली है। अपने प्लान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM baghel)का आज दिल्ली दौरा है।कांग्रेस म​हाधिवेशन के बाद पहली बार सीएम का यह दिल्ली दौरा है। वहां जाकर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं से उनकी मुलाकात हो सकती है। आपको बता दें कि आगामी विस चुनाव को लेकर कई अहम मुद्दे में चर्चा हो सकती है। वहीं CM भूपेश बघेल कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेताओ से मुलाकात के बाद आज देर शाम रायपुर वापस लौट सकते हैं।कल तेलंगाना में जन सभा को संबोधित किया।



सीएम भूपेश बघेल ने डा अबेडकर स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया

बता दे करीमनगर में गुरुवार को हाथ से हाथ जोड़ा यात्रा में शामिल होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने डा अबेडकर स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कहा “जब जब तेलंगाना के याद किया जाएगा, करीमनगर के भी याद किया जाएगा। क्योंकि यही वो शहर है जहां यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एलान किया था कि तेलंगाना बनेगा। तेलंगाना के लिए लड़ने वाले सभी साथियों को प्रमाण करता हूं।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें