समाज कल्याण मंत्री के नाम पर शराब दुकान! सुनिए बीजेपी प्रवक्... - CG Sandesh

समाज कल्याण मंत्री के नाम पर शराब दुकान! सुनिए बीजेपी प्रवक्ता को…

डैंडीलोहारा। कांग्रेस सरकार, शराब बंदी के नाम पर बनी कमेटियों को भ्रमण करवा कर जनता का पैसा बर्बाद कर रही है। कांग्रेस नेताओं के खुद के निजी स्थानों से शराब परोसी जा रही है। जनता के लिए इससे बड़ा धोखा क्या हो सकता है? यह कहना है भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का।


देवलाल ठाकुर ने कहा कि डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में स्थित अंग्रेजी शराब दुकान एवं चखना खाना 755 /1खसरा नंबर पर स्थित है। यह खसरा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के समाज एवं कल्याण मंत्री के नाम पर है और यहां से शराब एवं चखना परोसी जा रही है। जिस समाज एवं कल्याण मंत्री को समाज से नशा मुक्त करने का जिम्मा है, अगर वही समाज में नशा परोसने लगे तो छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस सरकार की शराबबंदी की ओर बढ़ते कदम को, कांग्रेस के इस मूल चरित्रों से समझ सकती है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें