क्राइम ब्रांच एवम जिले के अधिकारियो से उम्मीद पिथौरा में शुष्क दिवस के दिन कोचियों द्वारा अवैध शराब भारी मात्रा में स्टॉक भरने की खबर
नगर में अवैध शराब की बिक्री जगह जगह धड़ल्ले से हो रही है. बेख़ौफ़ होकर कोचिया शराब की बिक्री कर रहे है स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यवाही न करना अनेक संदेहों को जन्म देता है.
वही यदि जिला के कप्तान यदि बाहरी स्टाफ से कार्यवाही कराये तो अनेक अवैध शराब विक्रेता पकड़ में आ सकते है. विदित हो कि नगर में कई बार शिकायतो के बाद भी स्थानीय पुलिस नगर में ध्यान नही देती.
नगर का माहौल खराब
अवैधशराब की बिक्री से नगर का माहौल अशांत हो गया है बस स्टैंड में आय दिन नशे में धुत लोगो को गाली गलौच करते सुना जा सकता है जिससे महिलाओ में सदैव आत्मसुरक्षा का भय बना रहा है.
शुष्क दिवस के दिन अवैध शराब
सूत्रों के हवाले से खबर है कि शुष्क दिवस के दिन शासकीय मदिरालय बन्द रहने से कोचियों द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब का स्टॉक किया हुआ है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें