BREAKING : जस्टिस गौतम भादुड़ी बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार... - CG Sandesh

BREAKING : जस्टिस गौतम भादुड़ी बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस की नियुक्ति कर दी गई है। जस्टिस गौतम भादुड़ी कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। वे जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी के रिटायरमेंट के बाद यह पद संभालेंगे।


अधिसूचना में कहा गया, ” भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करने के लिए, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस गौतम भादुड़ी को नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी की सेवानिवृत्ति के परिणामस्वरूप 11.03.2023 से यह नियुक्ति प्रभावी होगी।”




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें