थाने में दो सिपाहियों में आपस में विवाद व गोलीबारी, दोनों सि... - CG Sandesh

थाने में दो सिपाहियों में आपस में विवाद व गोलीबारी, दोनों सिपाही लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना परिसर में दो सिपाहियों के आपस में विवाद के बाद कथित तौर पर थाना परिसर में गोलीबारी करने के मामले का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ने दोनों को पुलिस लाइन से सम्‍बद्ध कर दिया है। मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बल्दीराय थाना परिसर में शुक्रवार को सिपाही प्रदीप सिंह और अभिषेक मिश्रा के बीच बहस हो गई जो थोड़ी देर में मारपीट में बदल गई। पुलिस के अनुसार कई सिपाहियों ने दोनों के बीच बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन इसी बीच एक सिपाही ने सरकारी असलहे से हवा में गोली चला दी।


अन्य सम्बंधित खबरें