महिला ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या... दोनों गिरफ्तार - CG Sandesh

महिला ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या... दोनों गिरफ्तार

(उत्तर प्रदेश)। हरदोई जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना जिले के सुरसा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामले की निगरानी कर रहे हरदोई के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि शांति कुशवाहा के अपने देवर के साथ दो साल से प्रेम संबंध थे।उन्होंने कहा, एक पखवाड़े पहले, शांति के पति पप्पू कुशवाहा (46) ने शांति को देवर चंद्र किशोर (42) के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।शांति ने अपने पति को खेत में बुलाया और देवर के साथ मिलीभगत कर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।सुरसा के एसएचओ ओम प्रकाश सिंह ने कहा, हमने शांति को हिरासत में लिया और उसने अपराध कबूल कर लिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें