ब्रेकिंग : 8 आईपीएस अधिकारियों का यूपी में तबादला... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : 8 आईपीएस अधिकारियों का यूपी में तबादला...

 उत्तर प्रदेश / की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके तहत लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोरदिया को लखनऊ का अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) जोन बनाया गया है।देवीपाटन रेंज के डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में जेसीपी बनाया गया है।


अयोध्या रेंज के डीआईजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन और आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा आईजी आगरा नचिकेता झा को मेरठ, जबकि अलीगढ़ के डीआईजी दीपक कुमार को आगरा रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।कानपुर आयुक्तालय में तैनात सुरेश कुलकर्णी को अलीगढ़ का डीआईजी बनाया गया है और एसआईटी में तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस आयुक्तालय में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें