कार का टायर फटने से 6 लोगों की मौत - CG Sandesh

कार का टायर फटने से 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक कार का टायर फट जाने के कारण उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शिवणी पिसा गांव में सुबह आठ बजे हुआ जब एक कार औरंगाबाद से शेगांव की ओर जा रही थी। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कार सड़क पर एक अवरोधक से टकरायी और पलट गयी। कार में सवार छह लोगों – एक पुरुष, चार महिलाओं और एक लड़की की मौत हो गयी। घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद ले जाया गया है।’’

इससे पहले, कुछ अधिकारियों ने बताया था कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ।


अन्य सम्बंधित खबरें