नशीले पदार्थ की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार,  20 करोड़ की हेर... - CG Sandesh

नशीले पदार्थ की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 20 करोड़ की हेरोइन जब्त

असम। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में रविवार को हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की गई. पुलिस ने एक तस्कर को भी पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये से अधिक है।

 


बोकाजान अनुमंडल पुलिस अधिकारी जॉन दास ने बताया कि पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर खटखाटी इलाके में नाकेबंदी कर दीमापुर की ओर से आ रहे एक वाहन को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान, पुलिस ने वाहन से साबुन के 390 डिब्बे बरामद किये, जिसमें पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन थी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। दास ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये से अधिक है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें