सरायपाली : बिना चीर फाड़ पुरुष नसबंदी ऑपरेशन शिविर में 2 पुर... - CG Sandesh

सरायपाली : बिना चीर फाड़ पुरुष नसबंदी ऑपरेशन शिविर में 2 पुरुषों का किया गया ऑपरेशन

सरायपाली। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी बी कोसरिया के मार्गदर्शन में डॉक्टर एच एल जांगड़े के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य सरायपाली में सोमवार को बिना चीर फाड़ के पुरुष नसबंदी ऑपरेशन शिविर में 2 पुरुषों का नसबंदी ऑपरेशन किया गया । बीएमओ सरायपाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में प्रतिदिन अवकाश के दिनों को छोड़कर पुरुष नसबंदी का ऑपरेशन किया जाएगा जो भी व्यक्ति नसबंदी ऑपरेशन कराना चाहता है नजदीक के स्वास्थ्य कर्मचारी एवं मितानिन से संपर्क करें । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के परिवार कल्याण कार्यक्रम प्रभारी टी आर धृतलहरे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शासन के निर्देशानुसार 1 मार्च से 15 मार्च 2023 तक मिशन परिवार विकास पखवाड़ा चलाया जा रहा है जिसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर अस्थायी परिवार नियोजन साधनो के बारे में चर्चा हेतु सास बहू सम्मेलन, स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक व मोर मितान मोर संगवारी के माध्यम से परिवार कल्याण के साधनों के बारे में आम नागरिकों को जानकारी दिया जा रहा है ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें