ACCIDENT : तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, 1 किमी त... - CG Sandesh

ACCIDENT : तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, 1 किमी तक घसीटा, मौके पर मौत

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। देर रात सड़क पार करते समय बुजुर्ग को एक कार ने टक्कर मार दी और करीब एक किलोमीटर दूर तक घसीटकर ले गई, जिससे उसके कपड़े फट गए और बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के अनुसार तोरवा के लालखदान के संतननगर में बेकरी संचालक सुनील प्रजापति की भांजी रिया की सोमवार को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए रायपुर के आरंग क्षेत्र के राटाकाट से सुनील का मामा मगनलाल प्रजापति (60) भी आया था। रात में खाना खाने के बाद मगन लाल सोने के लिए जा रहा था। तभी मेन रोड पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें ठोकर मार दिया, जिसके बाद कार उसे घसीटते हुए करीब एक किलोमीटर दूर ले गई। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मगनलाल के शव को अस्पताल भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर आरंग के लिए निकल गए। वहीं, पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर कार और चालक की तलाश कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें