बम विस्फोट से 2 की मौत, 8 लोग घायल...CM ने जताया दुख - CG Sandesh

बम विस्फोट से 2 की मौत, 8 लोग घायल...CM ने जताया दुख

Bomb blast : पाकिस्तान (pakistan) राजनीतिक संकट के बीच मंगलवार (14 मार्च) रात बलूचिस्तान एरिया में एक बम विस्फोट हुआ. खुजदार में हुए इस विस्फोट में करीब दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए

 


इस विस्फोट में डॉन संवाददाता वाहिद शाहवानी के बेटे नवीद शाहवानी (20 वर्षीय) और अमानुल्लाह नाम के एक व्यापारी की मौत हुई है. वहीं आठ लोग अभी घायल हैं. एसएसपी ने यह भी कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि अपराधियों ने व्यापारी को निशाना बनाया था।

बलूचिस्तान के सीएम ने जताया दुख

वहीं, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने भी विस्फोट की निंदा की और हमले में जान गंवाने वाले लोगों के लिए दुख व्यक्त किया और परिवारों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा, “आतंकवादी निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. आतंक और अराजकता फैलाकर प्रांत को अस्थिर करने की साजिश को नाकाम किया जाएगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें